टीकमगढ़ में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच ने शुक्रवार को ‘स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा’ का आयोजन किया। यह यात्रा नजरबाग प्रांगण से शुरू हुई। संघ के प्रदेश पदाधिकारी रामकृष्ण, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, कैट के जिलाध्यक्ष केके अग्रवाल और स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डॉ. देवकांत शेषा ने भगवा झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां व्यापारियों और समाजसेवियों ने जगह-जगह इसका स्वागत किया। मिश्रा तिराहे पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, प्रतेन्द सिंघई और बालमुकुंद विश्वकर्मा ने यात्रा का अभिनंदन किया। संकल्प यात्रा में सामाजिक महिलाओं ने लिया भाग संकल्प यात्रा में कैट की महिला विंग की जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल सहित कई राजनीतिक और सामाजिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई। रैली में ‘जब बाजार जाएंगे, सामान स्वदेशी लाएंगे’ और ‘स्वदेशी अपनाएं, राष्ट्र को समृद्ध बनाएं’ जैसे नारे लगाए गए। स्वदेशी संकल्प यात्रा का समापन स्थानीय गांधी चौराहे पर हुआ। समापन स्थल पर जिला संघ चालक शिरीष बिहारी मिश्रा ने स्वदेशी संकल्प पत्र का वाचन किया और सभी उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभा श्रीवास्तव, प्रीति चतुर्वेदी, शीलम मिश्रा, जया श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी, अचला वर्मा, प्रतिमा बुंदेला, निशा रजक, रोशनी विश्वकर्मा, रवि सक्सेना, शैलेष मोदी, मनोज नायक, मनोज लिटोरिया, पुनीत पांडे, विनय कटिहार, रविंद्र श्रीवास्तव, पंकज प्रजापति, जिनेंद्र घुवारा, स्वतंत्र गंगेले, अशोक सोनी, छोटू सोनी, हिमांशु जैन, रहीश यादव, विजय सक्सेना, स्वप्निल तिवारी और नीरज नायक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


