टीकमगढ़ में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक से मारपीट:दुकानदार ने पकड़ा, बाल पकड़कर चांटे मारे; पुलिस को जानकारी नहीं

टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ कस्बे में एक मोबाइल दुकान पर मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दुकानदार ने युवक को मोबाइल चुराते हुए पकड़ा और फिर उसकी पिटाई की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना रविवार शाम को बल्देवगढ़ कस्बे की एक मोबाइल शॉप में हुई। जानकारी के अनुसार, युवक मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान पर आया था। इसी दौरान उसने दुकान से एक मोबाइल चुरा लिया। दुकानदार को जैसे ही चोरी का पता चला, उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया और उसकी जेब से चुराया हुआ मोबाइल वापस ले लिया। इसके बाद दुकानदार ने दुकान के अंदर ही युवक के बाल पकड़े और उसके गालों पर कई चांटे मारे। आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोमवार को सामने आया। इस मामले में बल्देवगढ़ थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। थाना प्रभारी ने कहा कि वीडियो के आधार पर घटना का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *