टीकमगढ़ में मौसम का बदलाव, मावठा के आसार:सर्द हवाओं के साथ आसमान में छाए बादल, मौसम विभाग के अनुसार हल्की बूंदाबांदी की संभावना

टीकमगढ़ में पिछले 48 घंटे से मौसम बदल चुका है। आसमान में बादल छाए हैं और सर्द हवाएं चलने लगी हैं। मंगलवार को सुबह से ही घने बादलों के कारण 10 बजे तक धूप नहीं निकली। मौसम में आए बदलाव के कारण सोमवार को दिन का तापमान 2 डिग्री घटकर 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 5 डिग्री बढ़कर 13.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई मौसम विभाग ने पहले ही मौसम में बदलाव के संकेत जारी किए थे और आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आज सुबह से कोहरा भी छाया रहा। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन का तापमान 26.02 और रात का तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान बढ़कर 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को दिन का तापमान 24 डिग्री रहा शनिवार को दिन का तापमान 25.8 और रात का तापमान 7.6 डिग्री रहा। रविवार को दिन का तापमान 26.5 और रात का तापमान बढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं सोमवार को दिन का पारा 24 डिग्री और रात का तापमान 13.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। आज आसमान में छाए बादलों के कारण हल्की बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। हवाओं के कारण दिन में लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *