टीकमगढ़ में युवाएं के दो गुटों में मारपीट:युवक को चाय बनाने वाले हत्थे से पीटा, पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे

टीकमगढ़ में सिविल लाइन रोड पर स्थित शहनाई गार्डन के पास सोमवार को लड़कों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ लड़के मिलकर एक युवक के साथ सरेआम मारपीट करते दिखाई दिए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 6 से ज्यादा लड़के एक-दूसरे के साथ मारपीट करते साफ तौर पर देखे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मारपीट की यह घटना मुख्य सड़क के किनारे होती रही, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करने सामने नहीं आया। वीडियो में एक लड़का हाथ में चाय बनाने वाला हत्था लेकर दूसरे युवक के पीछे भागते और फिर उससे मारपीट करते नजर आ रहा है। इस घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी से आसपास के लोगों और राहगीरों में डर का माहौल है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस इस पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष का कहना है कि फिलहाल किसी भी युवक ने घटना को लेकर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब खुद अपने स्तर पर घटना की जांच कर रही है। मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है, जिनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी। CCTV चेक किए जा रहे थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीम घटना वाली जगह के आसपास के दुकानदारों और अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *