टीकमगढ़ में लोकायुक्त पुलिस की रेड:पंचायत सचिव को पकड़ा, पीएम आवास की तीसरी किस्त जारी करने के बदले मांगी थी रिश्वत

टीकमगढ़ जिले के लिधौरा तहसील के ग्राम पंचायत खरों में मंगलवार को सागर लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने पंचायत सचिव चतुर्भुज यादव को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सचिव ने प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त जारी करने के बदले हितग्राही से 9 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत खरों निवासी मनीराम रजक (51) ने 3 दिन पहले सचिव के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर हितग्राही और सचिव के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग की गई। जिसमें सचिव को साफ तौर पर रिश्वत की मांग करते पाया गया। इस मामले में सह आरोपी के तौर पर कालीचरण कुशवाहा निवासी ग्राम सुनरई लखनपुर को भी पकड़ा गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता मनीराम रजक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त डालने के बदले सचिव चतुर्भुज यादव ने 9 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। आज रिश्वत के 6 हजार देना तय हुआ। सचिव ने पंचायत कार्यालय में रिश्वत की राशि लेकर बुलाया था। जैसे ही मनीराम ने पंचायत कार्यालय में सचिव को रिश्वत की राशि सौंपी, उसी दौरान लोकायुक्त टीम ने छापा मार कर रंगे हाथों उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक रोशनी जैन, निरीक्षक रंजीत सिंह सहित लोकायुक्त स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *