टीकमगढ़ में विद्युत कर्मियों के लिए कार्यशाला:सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण दिया; समाधान योजना के क्रियान्वयन और वसूली पर बनी रणनीति

टीकमगढ़ में बुधवार को विद्युतकर्मियों की सुरक्षा और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। यह वर्कशॉप कैंपिंग हाउस में हुई, जिसमें बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सुरक्षा मानकों पर प्रशिक्षण दिया अधीक्षक यंत्री एसके त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला में ग्रामीण, शहरी और मवई वितरण केंद्रों के लाइन कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग और दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्युत कार्यों में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य तय मानकों के अनुसार ही किए जाएंगे। समाधान योजना की समीक्षा कार्यशाला में समाधान योजना 2025-26 की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ग्रामवार समाधान कैंपों का आयोजन कर बकायादार उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही जनवरी 2026 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने पर भी विशेष जोर दिया गया। सामूहिक शपथ के साथ हुआ समापन कार्यशाला के समापन पर सभी अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों ने विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन और कंपनी के दायित्वों के अनुसार कार्य करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *