टीकमगढ़ में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, पारा 9 डिग्री:विशेषज्ञ का कहना- अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे; तापमान में गिरावट संभव

टीकमगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत कोहरे और बादलों के साथ हुई, जिससे सर्द हवाओं का दौर जारी है और ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को सुबह से आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार से मौसम साफ होने का अनुमान है। धूप और रात में ठंड से रबी फसलों को फायदा भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) अधिकतम तापमान घटकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह तक ठंड का असर बढ़ने की संभावना है, हालांकि अभी तक दिन में धूप और रात में ठंड से फसलों की वृद्धि अच्छी हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *