टीकमगढ़ में सुबह से बादल छाए, बदला मौसम:विशेषज्ञ बोले-अगले 24 घंटे हल्की बूंदाबांदी संभवना; रविवार से बढ़ेगी ठंड

टीकमगढ़ में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्का कोहरा है। सुबह करीब 4 बजे हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले 24 घंटों में मौसम में आए बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में कमी आई है। बुधवार को दिन का तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो गुरुवार को घटकर 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। इस प्रकार, दिन के तापमान में लगभग 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रात का तापमान 8.4 डिग्री से घटकर 8 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने की उम्मीद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान बढ़कर 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। शनिवार को भी बादल छाए रहने की उम्मीद है। रविवार से मौसम साफ होने का अनुमान है, जिसके चलते दिन का पारा घटकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है और रात का तापमान 6 से 7 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। नए साल के पहले हफ्ते में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान शीत लहर चलने की भी संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर घटकर 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *