टीकमगढ़ में 24 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान:किसान बोले-धूप से गेहूं, सरसों, चना को मिलेगा फायदा; अगले 3-4 दिनों में और बढ़ेगा पारा

टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटे से मौसम साफ है। शुक्रवार को सुबह से खिलकर धूप निकली है। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री था, जो गुरुवार को बढ़कर 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होगी। आसमान साफ रहने और धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 28 से 29 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, रात का तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन में धूप निकलने से जनजीवन सामान्य हो रहा है। अगले 15 से 20 दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विकास जैन ने बताया कि फरवरी में दिन में तेज धूप निकलने पर लोग अक्सर गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही करते हैं। हालांकि, शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। उन्होंने अगले 15 से 20 दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी, क्योंकि ऐसे मौसम में लोग अक्सर ठंड का शिकार हो जाते हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि फसलों को पकने के लिए दिन में धूप आवश्यक है। अगले 10 से 15 दिनों तक रात में ठंड बनी रहेगी, जिससे फसलों को फायदा होगा। फिलहाल जिले में गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर और सब्जियों की फसलें बेहतर स्थिति में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *