टीकमगढ़ में 8 दिन से शीतलहर का प्रकोप:अगले दो दिन और रहेगी शीतलहर; सोमवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार

टीकमगढ़ में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। नए साल की शुरुआत से ही जिले में लगातार आठ दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस शीतलहर के कारण दिन और रात दोनों समय लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवाओं के चलते दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक शीतलहर का यह दौर जारी रहेगा। हालांकि, सोमवार से दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। आगामी दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। मंगलवार को यह क्रमशः 20.6 डिग्री और 7.2 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री से घटकर 17.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री से घटकर 6.8 डिग्री पर पहुंच गया। सर्द हवाओं के कारण दिन में भी तेज ठंड महसूस की गई, भले ही दोपहर 12 बजे धूप निकली थी, लेकिन शीतलहर के प्रभाव से दिन का तापमान 17.5 डिग्री ही रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *