टीकमगढ़-सागर हाईवे पर रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। यह घटना टीकमगढ़ सागर रोड स्थित गुदनवारा गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय माधव सिंह ठाकुर अपनी बकरी लेकर सड़क पर जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि माधव सिंह ठाकुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। बाइक पर दो पुरुष और एक महिला सवार थे। मौके पर मौजूद अमर सिंह लोधी ने बताया कि सड़क हादसा गुदनवारा के पास हुआ। मोटरसाइकिल की टक्कर से बकरी लेकर जा रहे माधव सिंह ठाकुर निवासी गुदनवारा की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक (लहरन)लार ,वगारुवा यूपी निवासी बताये जा रहे हैं। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। यह घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


