टीकमगढ़ से नागपुर जा रही स्लीपर बस पलटी:छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, 6 यात्री घायल 2 की हालत गंभीर

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र के तेदनी के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस टीकमगढ़ से नागपुर जा रही थी। इस हादसे में बस में सवार 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही हर्रई पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। रात का समय होने के कारण राहत कार्य में थोड़ी दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। ये यात्री हुए घायल जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *