टीचरों से भरी विंगर गाड़ी और ट्रेलर की टक्कर,2 मौत:कोरबा में दो महिला शिक्षिकाओं की गई जान, स्टूडेंट समेत 7 गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को ट्रेलर और विंगर गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में विंगर सवार 2 महिला टीचर की मौत हो गई। जबकि स्टूडेंट सहित 7 अन्य टीचर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र में तानाखार मुख्य मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक टीचर, दो बच्चे समेत 13 लोग गाड़ी में सवार होकर कटघोरा से उपरोड़ा एकलव्य स्कूल के लिए निकले थे। तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और 30 वर्षीय मंजू शर्मा और 34 वर्षीय अंजना शर्मा की मौत हो गई। जो कि दिल्ली और हरियाणा की रहने वाली थीं। सभी घायल हरियाणा, दिल्ली और केरल के रहने वाले जबकि घायलों में अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पीवी, दीपंकर दास, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा, छात्र निखिल यादव और 12 वर्षीय छात्र रुचिका चटर्जी शामिल हैं। सभी शिक्षकों में उम्र 30-35 बताई जा रही है। जो कि हरियाणा, दिल्ली और केरल के रहने वाले हैं। 5 घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया इधर, घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से 5 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को इलाज जारी है। ट्रेलर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी टक्कर हो गई। कटघोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी बात सामने आई है कि सभी टीचर किराए पर गाड़ी लेकर स्कूल आते-जाते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *