राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक जिला शाखा अजमेर की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। टीचरों ने आरपीएससी सेक्रेटरी का पुतला जलाकर विरोध किया और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया है। जिला अध्यक्ष मनोज वैष्णव ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षाओं से एक साल में पड़ने वाले 52 रविवारों में से 30 से 40 रविवार इन प्रतियोगिता परीक्षाओं की भेंट चढ़ जाते हैं। यही नहीं लगभग 40 से 50 शिक्षण कार्य दिवस भी इन प्रतियोगिता परीक्षाओं की भेट चढ़ जाते हैं, जिससे शिक्षण कार्य पूरी तरह से बाधित होता है। हाल में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा कार्यक्रम के तहत 12 से 19 अक्टूबर तक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे टीचरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर आज अपनी 11 सूत्री मांगू को लेकर प्रदर्शन किया गया है। आरपीएससी सेक्रेटरी का पुतला जलाकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। ये रखी मुख्य मांगे


