टीचर ने 7वीं की छात्रा के साथ किया बैड टच:शिक्षक की गंदी हरकत से डरी नाबालिग ने परीक्षा छोड़ी, स्कूल जाने से इनकार, FIR दर्ज

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सरकारी स्कूल के टीचर ने 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घटना से मासूम छात्रा इतना डर गई कि उसने परीक्षा देने से इनकार कर दिया और अब स्कूल जाने से भी घबराने लगी है। नाबालिग के परिजनों ने टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी टीचर फरार है। यह घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक घूरन पटेल कार्यरत है। बताया जा रहा है कि स्कूल के दौरान उसने कक्षा 7वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतकी और उसे गलत तरीके से छुआ। इस हरकत से बच्ची सदमे में चली गई। घर पहुंचने पर उसने हिम्मत जुटाकर अपनी बड़ी बहन को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों ने की टीचर के खिलाफ शिकायत बड़ी बहन से बात करने के बाद परिजनों ने तुरंत वाड्रफनगर थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है, उसने परीक्षा भी छोड़ दी और अब वह स्कूल जाने से साफ इनकार कर रही है। परिजनों का कहना है कि इस घटना से बच्ची काफी डरी और सहमी हुई है। टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शिकायत पर वाड्रफनगर पुलिस ने टीचर घूरन पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की छेड़छाड़ से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है। ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसी घटनाएं बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही हैं और शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *