टीचर पत्नी पर जानलेवा हमले करने वाला पति पकड़ा:हाथ पैर बांधकर एसिड फेंका, बाहर लॉक लगाकर फरार हुआ था

शहर के महावीर नगर थाना इलाके में टीचर पत्नी पर जानलेवा हमले करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था।पुलिस ने आरोपी सुनित दीक्षित उर्फ बॉबी (50) को भैंसरोड़गढ़ जिला चितौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। महावीर नगर थाना सीआई रमेश कविया ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। टीम ने आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। शहर के कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए।आरोपी सुनित को भैंसरोड़गढ़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी को रिमांड पर लिया है। हमला करने के कारणों के बारें में पूछताछ की जा रही है। ये था मामला
घटना 18 जनवरी की तड़के 6 बजे के आसपास की है। ममता गौड़ (45) थर्ड ग्रेड टीचर है। कुछ समय पहले ही उसकी पोस्टिंग सवाई माधोपुर जिले में हुई है। ममता तीन दिन पहले ही शिक्षक सम्मेलन में भाग लेने कोटा आई हुई थी। अपने ससुराल में सो रही थी। आरोपी पति ने रूम में सो रही ममता के हाथ पैर बांध दिए फिर दवाई की बोतल में रखा एसिड ममता के शरीर पर फेंक दिया। बाहर से रूम लॉक करके फरार हो गया। ममता ने जैसे तैसे हाथ खोलकर परिजनों को फोन किया। परिजनों की सूचना पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। ममता को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। ममता का चेहरे से नीचे वाला हिस्सा 60 फीसदी तक झुलस गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *