आरपीएससी की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सबसे ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे। सुबह से सेंटर्स पर कैंडिटेट पहुंचने लगी। जीके की परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में 44 सेंटर्स बनाए गए। परीक्षा 31 दिसंबर तक चलनी है। चारों दिन में सबसे ज्यादा 17137 कैंडिडेट रविवार को परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे। ऐसे में सुबह से सेंटर्स पर कैंडिडेट नजर आने लगे। शहर के सेठ जीएल बिहाणी एसडी कॉलेज, मटका चौक के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, डॉ.बीआर अबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, एसजीएन खालसा कॉलेज सहित शहर के प्रमुख स्कूल कॉलेजों को सेंटर बनाया गया। वहीं शहर के बाहरी इलाकों में गांव तीन वाई के गोल्डन रेज स्कूल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह सात बजे से पहुंचने लगे स्टूडेंट
एक्जाम के लिए सुबह करीब सात बजे से कैंडिडेट पहुंचने लगे। सुबह साढ़े सात बजे से प्रवेश शुरू किया गया। सेंटर के बाहर कैंडिडेट्स का सिटिंग प्लान लगा दिया गया। यहां से सीटिंग प्लान देखने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे तक कैंडिडेट्सस को प्रवेश दिया गया। सेंटर्स क बाहर कैंडिडेट्स की लाइनें लगाई गईं। पूरी जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। शाम की पारी में भी परीक्षा होनी है। शाम की पारी में विज्ञान की परीक्षा होगी। इसमें 2030 कैंडिडेट रजिस्टर्ड है। हर दिन इतने कैंडिडेट रजिस्टर्ड
परीक्षा में रविवार को सुबह 17137 शाम को 2030, सोमवार को सुबह 2330 और शाम को 397 और मंगलवार को एक पारी में 2548 कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे। परीक्षा के लिए संस्कृत के 79, हिंदी के 39, अंग्रेजी के 49, सामाजिक विज्ञान के 65, गणित के 68 और विज्ञान के 47 पदों के लिए यह परीक्षा हो रही है।


