टीचर भर्ती लेवल-2, परीक्षार्थियों के धागें, दुपट्टा, जेवरात उतरवाए:फर्स्ट पारी अंग्रेजी दूसरी पारी में हिंदी एग्जाम, अंतिम दिन एक सेंटर पर परीक्षा

बाड़मेर में सोमवार को शिक्षक भर्ती लेवल-2 परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। पहली पारी में इंग्लिश और दूसरी पारी में हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए जिले में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चैकिंग, बायोमेट्रिक जांच और समयबद्ध एंट्री के साथ एग्जाम कराया गया। अलग-अलग लाइनें, सीमित केंद्र और 95 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति इस परीक्षा की प्रमुख बातें रहीं। सुबह से ही केंद्रों पर सख्त व्यवस्था सोमवार को पहली पारी के लिए गांधी चौक परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे से ही स्टूडेंट्स की लाइनें लग गईं। कड़ी चैकिंग के बाद ही सेंटर में प्रवेश दिया गया। सुबह 9 बजे सभी परीक्षा केंद्रों पर एंट्री बंद कर दी गई। पहली पारी में एग्जाम सेंटरों की संख्या कम रखी गई थी। ड्रेस और सामान की गहन जांच बाड़मेर के गांधी चौक परीक्षा केंद्र पर दुपट्टा और मफलर उतरवाकर बाहर रखवाए गए। जूते और मोजे खुलवाकर जांच की गई। एक परीक्षा केंद्र पर महिला कैंडिडेट्स को ज्वेलरी उतारने के बाद ही एंट्री दी गई। गर्ल्स और बॉयज के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं। डॉक्यूमेंट चैकिंग और फिजिकल जांच के बाद बायोमेट्रिक चैकिंग कर सेंटर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान युवतियों के दुपट्टा, रबड़, कंगन और रिंग भी उतरवाए गए। अब देखिए परीक्षा से जुड़ी तस्वीरें… परीक्षार्थियों की संख्या और पारियां पहली पारी में कुल 495 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। चार दिन चलने वाली परीक्षा के तीसरे दिन यह एग्जाम हुआ। दूसरी पारी में हिंदी विषय की परीक्षा में 3264 परीक्षार्थी शामिल हुए। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बाड़मेर जिले में कुल 12 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। एक सेंटर पर दो पारियों का एग्जाम टीचर भर्ती के अंतिम मंगलवार को एक ही परीक्षा केंद्र पर दो पारियों में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 175 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उपस्थिति का आंकड़ा 95 प्रतिशत से अधिक परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया कि सोमवार को पहली पारी में विज्ञान विषय की परीक्षा में 3264 में से 3106 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 158 गैरमौजूद थे। इस पारी में उपस्थिति 95.16 प्रतिशत रही। दूसरी पारी में गणित विषय की परीक्षा के दौरान 3264 में से 3118 अभ्यर्थी शामिल हुए और 146 गैरमौजूद रहे। दूसरी पारी में उपस्थिति 95.53 प्रतिशत दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *