टीचर लेवल-1 परीक्षा शुरू, आभूषण खुलवाने के बाद एंट्री:9 बजे के बाद नहीं मिली एंट्री, 12 सेंटरों पर हो रहे एग्जाम

राजस्थान में आज से चार दिन थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा होगी। आज यानि शनिवार को लेवल-1 के लिए सुबह 10 बजे से एग्जाम शुरू हुए। परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से 9 बजे तक एंट्री दी गई। 9 बजे गेट को बंद कर दिया गया। बाड़मेर में 12 सेंटरों पर कड़ी जांच के बाद एंट्री दी गई। मेटल के बटन वाले कपड़ों, हाथ में बंधे धागे और गले की चेन, रिंग को खुलवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा सेंटरों पर लंबी लाइनें लगी नजर आई। कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार 7759 वैकेंसी के लिए चार दिन एग्जाम होगा। बाड़मेर में पहले दिन यानि शनिवार को फर्स्ट लेवल के एग्जाम एक पारी में हो रहा है। कल से तीन दिन लेवल-2 के लिए दो परियों में एग्जाम होगा। तस्वीरों में देखे फर्स्ट लेवल टीचर एग्जाम … जिले में बनाए गए 12 सेंटरों पर शनिवार को परीक्षार्थियों की लाइनें लग गई। हर सेंटर पर महिलाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिली। दिव्यांग और युवा की संख्या बहुत थी। बाड़मेर शहर के गांधी चौक, गर्ल्स स्कूल माल गोदाम रोड, हाई स्कूल, एमबीसी गर्ल्स कॉलेज, पीजी कॉलेज समेत परीक्षा सेंटरों पर सुबह 8 से लाइनें लग गई। करीब एक घंटे में परीक्षार्थियों के डॉक्यूमेंट चैक, फिजिकल चैक और बायोमेट्रिक चैकिंग के बाद सेंटर में एंट्री दी गई। सोने-चांदी के आभूषण खुलवाए परीक्षा सेंटरों पर चैकिंग के दौरान अभ्यार्थियों के सोने-चांदी के आभूषण पहनने होने पर उन्हें रोका गया। उनको खुलवाने के बाद परीक्षा सेंटर पर एंट्री दी गई। 9 बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं दी गई है। अब कल से लेवल-2 एग्जाम विषयवार होंगे। कल से 6 पारियों में लेवल-2 एग्जाम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया- परीक्षा के दौरान प्रथम पारी का समय सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे एवं दूसरी पारी का समय दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक रहेगा। 18 जनवरी को फर्स्ट पारी में लेवल-2 की विज्ञान एवं गणित, दूसरी पारी में सामाजिक अध्ययन, 19 जनवरी को फर्स्ट पारी में अंग्रेजी, दूसरी पारी में हिन्दी, 20 जनवरी को फर्स्ट पारी एवं दूसरी पारी में संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *