लुधियाना| आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 53 के प्रभारी और पार्षद पति गुरकरण टीना को ड्रग्स के खिलाफ युद्ध अभियान का लुधियाना पश्चिम संयोजक नियुक्त किया है। बुधवार को आप की ओर से इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया गया। लुधियाना पश्चिम संयोजक नियुक्त करने पर पार्षद पति गुरकरण टीना ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए लोगों को भी सरकार व प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। कहा कि वह सरकार और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सरकार नशे के उन्मूलन के लिए काम कर रही है और लोगों को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए। उनकी पत्नी पार्षद महक टीना समेत वर्करों व परिचितों ने गुरकरण को बधाई दी है।


