दौसा| जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का दूसरा चरण 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों व शहरी वार्डों में हाउस टू हाउस सर्वे कर एक्टिव केस फाइंडिंग किए जाएंगे। निदेशक जन स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान, जयपुर की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार इस दौरान यदि किसी व्यक्ति के टीबी के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन लाभार्थियों की बलगम, छाती का एक्स-रे तथा अन्य जरूरी जांचें कराई जाएंगी। जांचों के बाद यदि लाभार्थी में टीबी पॉजिटिव पाई जाती है, तो आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा सभी जानकारी एएनएम एवं आशा डिजिटल हेल्थ मोबाइल एप पर अपलोड की जाएंगी।


