हमारा पैगाम भाईचारे के नाम पर काम रही वतन फाउंडेशन टीम ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की। जिससे कि स्कूल के छात्र छात्राओं में जागरूकता लाई जा सके। टीम वतन फाउंडेशन ने खटूपुरा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों के बीच महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की सहयोगी पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा मुख्य अतिथि रही। जिसमें फातिमा शेख की जीवनी से जुड़े सवाल प्रतियोगिता में किए गए। वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया कि दिनांक 9 जनवरी को सावित्रीबाई फूले की सहयोगी पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती मनाई गई। यहां सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के खटूपूरा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के बीच एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभापति मेघा वर्मा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अपने वाले छात्र-छात्राओं को को सम्मानित किया गया। वतन फाउंडेशन टीम की महिला विंग कमांडर रूमा नाज ने बताया कि इस तरह के छोटे-छोटे आयोजनों से स्कूल के बच्चों के जागरूकता लाने में काफी मदद मिलती है। जिसको लेकर वतन फाउंडेशन टीम लगातार कई सालों से महापुरुषों एवं जागरूकता से जुड़े कई आयोजन सरकारी विद्यालयों में जाकर आयोजित करते हैं। इसी को लेकर पहले मुस्लिम महिला शिक्षण का फातिमा शेख की जयंती पर गुरुवार को खटूपूरा के सरकारी विद्यालय में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।


