टीवी एक्टर योगेश महाजन का निधन:44 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट, फ्लैट में बेसुध मिले, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

टेलीविजन शो और मराठी फिल्मों के जाने माने एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है। योगेश इन दिनों टीवी शो शिव शक्ति तप त्याग तांडव में नजर आ रहे थे। 44 साल के एक्टर योगेश के निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट है। 19 जनवरी को एक्टर अपने फ्लैट में बेसुध मिले थे। हाल ही में आई आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, योगेश महाजन का निधन उनके फ्लैट में हुआ है। शूटिंग सेट के पास ही उनका अपार्टमेंट है। उस रोज उन्हें शूटिंग पर आना था, लेकिन जब वो देर तक सेट पर नहीं पहुंचे तो सेट से कुछ लोग उनके फ्लैट पहुंचे थे। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, तो क्रू मेंबर्स दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए, जहां एक्टर बेसुध मिले थे। एक्टर को तुरंत क्रू मेंबर्स नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुचंने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर्स ने उनके निधन की पुष्टि की थी। अस्पताल में बताया गया कि उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट है। योगेश महाजन का निधन 19 जनवरी को हुआ था। आज 11 बजे मुंबई के बोरीवली पश्चिम के गोरारी-2 श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। परिवार ने एक ऑफिशियल नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है। योगेश के परिवार में उनकी पत्नी और एक सात सात का बेटा है। कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं योगेश महाजन बताते चलें कि योगेश महाजन इन दिनों टीवी शो शिव शक्ति तप त्याग तांडव का हिस्सा थे। इसके अलावा अदालत, जय श्री कृष्णा, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और देवों के देव महादेव जैसे कई शोज में नजर आ चुके हैं। टीवी इंडस्ट्री के अलावा योगेश महाजन मराठी फिल्म इंडस्ट्री का भी हिस्सा रहे हैं। वो मुंबईचे शहाणे और समसाराची माया जैसी मराठी फिल्मों में नजर आए थे। योगेश की को-स्टार रहीं सुजैन बर्नर्ट ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एक्ट्रेस ने कहा, मैं इस पर यकीन नहीं कर सकती। वो एक अद्भुत इंसान और एक्टर थे। वो हमेशा पॉजिटिव रहते थे। मैं उनके निधन की खबर सुनकर हैरान हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *