टीवी सीरियल्स निर्माता एकता कपूर रणथंभौर पहुंची:जोन नंबर चार बाघिन रिद्धि व उसके शावकों के दीदार किए

यूं तो रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी आने वाले सेलिब्रिटीज़ की लंबी फेहरिस्त लंबी है।
इस फेहरिस्त में अब टीवी सीरियल्स की निर्माता एकता कपूर का भी नाम जुड़ गया है। एकता कपूर ने आज रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुफ्त लिया। इस दौरान उन्होंने बाघिन रिद्धि रिद्धि व उसकी शावकों के दीदार किए। बाघिन रिद्धि व उसके शावकों किए दीदार
दरअसल, बालाजी टेलीफिल्म्स की डायरेक्टर एकता कपूर गुरुवार शाम को रणथंभौर पहुंची थी। वह यहां पर पांच सितारा होटल नाहरगढ़ में ठहरी हुई है। इस दौरान उन्होंने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी का आनंद लिया। एकता कपूर ने रणथंभौर के जोन नंबर 4 में शुक्रवार शाम की पारी में टाइगर सफारी की। इस दौरान एकता कपूर ने बाघिन रिद्धि में उसके शावकों के दीदार किया। बाघिन व उसके शावकों को अटखेलियां करते देख एकता कपूर खांसी रोमांचित नजर आई। उन्होंने इस पूरे वाकया को अपने कमरे में कैद कर लिया। सफारी के दौरान उन्होंने रणथंभौर टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक सुंदरता को भी निहारा और इसकी जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि एकता कपूर बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र की बेटी है और बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर की बहन है। एकता कपूर क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सुपरहिट सीरियल बना चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *