टी-20 .डीबीए लायंस जालंधर ने फतेहगढ़ साहिब की टीम को 4 विकेट से हराया मैच

भास्कर न्यूज | जालंधर डीबीए लुधियाना की तरफ से आयोजित टूर्नामेंट में डीबीए लायंस जालंधर और डीबीए फतेहगढ़ साहिब के बीच टी-20 मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीबीए फतेहगढ़ साहिब की टीम ने 19.3 ओवरों में 10 विकेट पर 170 स्कोर बनाए। बल्लेबाजी करते हुए गुरप्रीत ने 46, खुर्मी ने 35, जगदीप ने 19 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर की टीम ने 18.1 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 173 स्कोर बनाकर जीत हासिल की। डीबीए जालंधर के साहिल बांडा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्होंने 14 गेंदों में 29 स्कोर और गेंदबाजी में 4 ओवरों में 33 स्कोर देकर 3 विकेट हासिल की। जालंधर की तरफ से बल्लेबाजी में अजय ने 24, सचिन भारती ने 27, हमंतने 24, सचिन शर्मा ने 23 रनों का योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *