टी-20 डॉक्टर प्रीमियर लीग; अमित जांगिड़ और अनुज मैन ऑफ द मैच

जयपुर | टी20 डॉक्टर प्रीमियर लीग (डीपीएल) में मंगलवार को खेले गए मैचों में अमित जांगिड़ और अनुज मैन ऑफ द मैच रहे। पहले मैच में नव इम्पीरियल-स्माइल डेंटल ने सीकेएस हॉस्पिटल को 5 विकेट से हराया। सीकेएस ने मणिकांत के 44 और कुलभूषण के 30 रन से 9/146 रन बनाए। चिराग ने 3 विकेट लिए। नव इम्पीरियल-स्माइल डेंटल टीम ने 5 विकेट पर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया। अमित जांगिड़ ने 41 और बजरंग ने 65 रन बनाए। दूसरे मैच में सिद्धि विनायक हॉस्पिटल ने आरके हॉस्पिटल को 35 रन से हराया। सिद्धि विनायक ने अनुज के 70 और रजत मलोट के 44 रन से 6/190 रन बनाए। आर के हॉस्पिटल टीम 9/155 रन ही बना पाई। जगराम जैफ, रवि खत्री, मुकेश महलावत और अनुज ने 2-2 विकेट लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *