इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने बायपास पर भारी मात्रा में ट्रक के अंदर से डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस को देखकर आरोपी ने ट्रक भगाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी कृष्णा लालचंदानी की टीम ने एबी रोड पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक नंबर PB13AR6578 को रोका था। जिसमें बैठा ड्राइवर बुट्टा सिंह पुत्र चुहर सिंह निवासी जालंधर पंजाब पुलिस को देखकर घबरा गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे रोका तो उसने पूछताछ में कुछ नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस ने पाया कि डीजल टैंक के पास बने टूल बाक्स में 87 किलो डोडा चूरा छिपा हुआ था। आरोपी ने बताया कि उसे इसकी डिलीवरी करने के 10 हजार रुपए मिलते थे। वह काफी समय से इसकी डिलीवरी अलग-अलग प्रदेशों में कर रहा है। ठंड के दिनों में इसकी बिक्री बढ़ जाती है। इसके चलते उसका परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस ने बुट्टा सिंह के अपराधों की जानकारी निकाली। जिसमें उसके खिलाफ काठगढ़ पंजाब में 1 एफआईआर अवैध नशे के परिवहन संबंध में पहले से है। आरोपी का ट्रक भी पुलिस ने जब्त किया है। डोडा चूरा की कीमत लाखों में बताई गई है। ये खबर भी पढ़ें… 20 किलो गांजे के साथ पकड़ाए चार आरोपी जिले के मृगवास इलाके में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वो डिलीवरी के लिए राजस्थान तरफ गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है।पूरी खबर पढ़ें


