टू लेन: ओवरब्रिज के बीच में लगाएंगे अस्थाई पोल

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव ओवरब्रिज के बीच अस्थाई पोल खड़े किए जाएंगे। अब यह सड़क टू लेन होगी जिसमें वाहन अपनी साइड में चलेंगे और ओवरटेक नहीं कर पाएंगे। विगत डेढ़ माह के भीतर रेलवे ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसों में 4 युवकों की मौत हो चुकी है। दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो चुके है। यहां रोज सड़क हादसों में लोगों को चोटें आती है, ट्रैफिक जाम होना आम बात हो गई है। सड़क हादसों को रोकने ट्रैफिक पुलिस ने नई प्लानिंग की है जिसके तहत सड़क के बीच अस्थाई पोल खड़ा कर इसे टू लेन किया जाएगा। स्टेशन पारा में अंडरब्रिज का निर्माण कार्य जारी होने से रेलवे क्रॉसिंग बंद है। इस कारण ओवरब्रिज पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। यहां 24 घंटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में रोज हादसे होते है। पटरी पार के लोगों ने यहां अंडरब्रिज का निर्माण पूरा होने तक ओवरब्रिज पर यातायात पुलिस को तैनात करने की मांग की है। जिससे यातायात को नियंत्रित किया जा सके। वाहन ओवर टेक नहीं कर पाएंगे और जाम की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा यहां होने वाले सड़क हादसों में भी कमी आएगी। स्टेशन पारा के अंडरब्रिज निर्माण में मशीनरी के उपयोग से काम में तेजी आई है। यहां एप्रोच रोड बनाने खुदाई का काम चल रहा है। वहीं 26 दिसंबर को हुए हादसे में राम नगर क्षेत्र के एक युवक की मौत हुई थी और 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ओवरब्रिज पर 4 जनवरी को हुए हादसे में एक अधेड़ घायल हो गया। फिर 24 जनवरी को एक विद्यार्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को सड़क हादसे में हमाल की मौत हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *