भास्कर न्यूज | धमतरी गंगरेल स्थित कोटाभर्री में 18 जनवरी को धमतरी संयुक्त किराया भंडार संघ की ओर से नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें व्यापारी, टेंट, लाईट डेकोरेशन, साउंड सर्विस, कैटरिंग, फ्लावर काउंटर, जनरेटर कार्यों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। वार्षिक समारोह में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शासन के नियमों का पालन कर काम किया जाएगा। विवाह कार्यक्रमों में बाराती पक्ष से 9 बजे तक मंडप में पहुंचने का आग्रह कर फोटो और विडियोग्राफी बुक करने वाले संचालकों से भी नियत समय में ही कार्य करने की अपील की। सभी कार्य रात 12 बजे के पहले तक पूरा कर लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संरक्षक मोती लुनिया, महावीर मिश्रा, अध्यक्ष रविन्द्र सिंह छाबड़ा, टीकम देवांगन, इकबाल व अन्य रहे।


