रांची | अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर टैंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने रांची के विभिन्न इलाकों में जाकर मजदूरों का सम्मान किया। बच्चों ने हिनू चौक, बिरसा चौक, हटिया चौक, तुपुदाना चौक में बच्चों ने मजदूरों भाईयों का श्रद्धा से सम्मान किया। तेज धूप में कठिन परिश्रम कर रहे मजदूरों को बच्चों ने तिलक लगाया और माला पहना कर उनका अभिनंदन किया। बच्चों ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। बच्चों ने छाता व पानी के बोतल भी दिए। प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे मोहंती मौजूद थे।


