जालंधर | पंजाब गवर्नमेंट ड्राइवर और टेक्निकल एम्प्लॉयज यूनियन पंजाब द्वारा तैयार किया नव वर्ष का कैलेंडर डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जारी किया। डिप्टी कमिश्नर ने इस पहल के लिए यूनियन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कैलेंडर नए साल का प्रतीक होने के साथ कर्मचारियों को पूरे साल अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित भी करता है। सरकारी विभागों के कार्यों को उचित ढंग से चलाने में ड्राइवरों और तकनीकी स्टाफ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आशा व्यक्त की कि नए साल में भी सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, तनदेही और समर्पण के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर प्रधान अवतार सिंह, उप प्रधान जरनैल सिंह, जनरल सेक्रेटरी सुभाष चंद्र, लखवीर सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, सुरेश, दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, रजिंदर सनी, वरुण थापर आदि मौजूद थे।


