टेक्सटाइल कॉलोनी इंडस्ट्रीज को जॉली का भरोसा : निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

लुधियाना| टेक्सटाइल कॉलोनी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (रजि.) ने पीएसपीसीएल सीएमसी डिवीजन के एडिशनल एसई संजीव जॉली का अपने कार्यालय में भव्य स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उनकी सकारात्मक सोच और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। जॉली ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि बिजली आपूर्ति में न्यूनतम खराबी के साथ निर्बाध सेवा मिलेगी और विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी कमजोरियों की तुरंत पहचान कर समाधान किया जाए। कार्यक्रम में एसोसिएशन प्रेजिडेंट अरविंद राय, जनरल सेक्रेटरी अर्जुन पंडित, संरक्षक पवन अग्रवाल व प्रमोद जैन, वाइस प्रेजिडेंट हरीश कुमार, पुलकित जैन, आशीष भगत, रचित जैन, अखिल नारंग और लक्ष्य राय अग्रवाल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *