टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा में 3 राज्यों की टीमें भाग लेंगी

भास्कर न्यूज | नारायणपुर खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि प्रेरणा और स्मृतियों को जीवित रखने का सशक्त माध्यम भी है। इसी सोच के साथ नारायणपुर जिले के गढ़बेंगाल निवासी टाइगर बॉय स्वर्गीय चेंदरु मंडावी की याद में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष अपने आठवें संस्करण में प्रवेश कर रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार की शाम नगर के खेल परिसर मैदान में हुआ। आयोजन पहले से अधिक भव्य, प्रतिस्पर्धी और आकर्षक रहने की उम्मीद है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन प्लस वन के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख समाजसेवी और खेल प्रेमी पंकज जैन ने बताया कि वर्ष 2018 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत स्व. चेंदरु मंडावी की स्मृति को संजोने और जिले के युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से की गई थी। लगातार सात वर्षों तक सफल आयोजन के बाद यह प्रतियोगिता अब नारायणपुर की पहचान बन चुकी है। रात्रिकालीन मैचों को ध्यान में रखते हुए मैदान में विशेष तैयारियां की गई हैं। खेल परिसर मैदान का समतलीकरण, मरम्मत और सजावट पूरी कर ली गई है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और दर्शकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि खिलाड़ी और दर्शक दोनों रोमांचक अनुभव ले सकें। यह प्रतियोगिता न सिर्फ खेल का मंच है, बल्कि स्व. चेंदरु मंडावी के संघर्ष, साहस और खेल भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। यह आयोजन नारायणपुर के खेल प्रेमियों के लिए उत्सव के समान होगा। प्रवेश शुल्क और आयोजन ​को लेकर व्यवस्था की {नारायणपुर जिले की टीमों के लिए 3500 रुपए {अन्य जिलों/राज्यों की टीमों के लिए 6000 रुपए {शुल्क का उपयोग मैदान, लाइटिंग, सुरक्षा, पुरस्कार और अन्य व्यवस्थाओं में {प्लस वन के युवाओं द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *