बालोद| संस्कार इलेवन क्रिकेट क्लब बालोद ने टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले के बाद बजरंग इलेवन बालोद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुसुमकसा की टीम द्वितीय एवं बालोद क्रिकेट क्लब तृतीय स्थान पर रहा। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। शैलेन्द्र यादव, सौरभ जैन, सुमित शर्मा, अंचल प्रकाश साहू, दुर्जन ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित किया।


