टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का समापन 10 को होगा

बालोद| ग्राम हड़गहन में न्यू आदर्श क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में रानी सागर मिनी स्टेडियम में पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। जिसका समापन 10 जनवरी को होगा। प्रथम पुरस्कार 100001 रुपए , द्वितीय 50001 , तृतीय 25001, चतुर्थ 15001, पंचम 10001 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट बालर, फील्डर, बेस्टमेन, कप्तान के साथ प्रत्येक मैच में मैन आफ दा मैच, मैन आफ दा सीरीज, फाइनल मैच में चौका, छक्का, विकेट पर पुरस्कार दिया जाएगा। इसी दिन 10 जनवरी को मड़ई मेला आयोजन के साथ रात में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम मोर मयारू नाचा पार्टी भाठागांव (बी) की प्रस्तुति होगी। स्पर्धा को सफल बनाने में तिमिरेंदु शेखर सिंह कंवर, पुनीतराम सेन, विकास चंद्राकर का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *