टेल्को सर्किल को तोड़ते हुए कार पेड़ से टकराई:कार का टूटा हिस्सा दूर पड़ा मिला, ड्राइवर बाल-बाल बचा

अलवर शहर में बीती रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार टेल्को सर्किल की लोहे की जाली को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा कर रुकी। कार का ड्राइवर नशे में था। जिसे रात को पुलिस लेकर गई। कार में एक युवती भी थी। इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। हादसे में सर्किल का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार ड्राइवर का बचाव हो गया। अलवर सदर थाना पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर नशे में था। टेल्को सर्किल के पास आने पर भी कार रुकी नहीं और सर्किल की लोहे की जाली को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। अंदर भी एक पेड़ से जाकर टकराई। तेज टक्कर होने पर कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के आगे का टूटा हिस्सा दूर पड़ा मिला। हालांकि कार के ड्राइवर का बचाव हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *