जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में कार कंपनी की कार को टेस्ट ड्राइव के नाम पर एक आरोपी भगाकर ले गया। घटना शनिवार शाम की है इसको लेकर कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। थाने में श्रवण वैष्णव पुत्र भगवान दास वैष्णव निवासी माता का कुंड चांदपोल रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि शनिवार शाम को कि ऋषभ कार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सरस डेयरी के पास बासनी में आरोपी महिपाल आया। उसने कंपनी की क्विड कर को टेस्ट ड्राइव के लिए मांगा। टेस्ट ड्राइव करने के दौरान आरोपी कंपनी की कार को भगाकर ले गया। इधर घटना के बाद कंपनी के प्रतिनिधि बासनी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दी। वही रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार शोरूम से लेकर पाल रोड क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। वहीं पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना की गई है।


