टेस्ट रैंकिंग में स्टार्क नंबर-2 पर आए, बुमराह टॉप पर:बैटर्स में हैरी ब्रूक को 3 स्थान का फायदा, वनडे में टॉप-2 पर रोहित-कोहली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की। हर हफ्ते जारी होने वाली इस रैंकिंग में एशेज सीरीज का मेलबर्न टेस्ट खेल रहे गेंदबाजों को फायदा हुआ। इस मैच में 36 विकेट गिरे, इनमें से 35 विकेट तेज गेंदबाजों को मिले। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को फायदा हुआ। बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क टेस्ट के गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-2 पर आ गए। उनके 843 रेटिंग पॉइंट्स हैं। स्टार्क अब भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह (879 अंक) से 36 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। हालांकि, उनका नंबर-1 बनना अभी मुश्किल है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को लंबे समय तक कोई टेस्ट नहीं खेलना है। जोश टंग को 13 स्थान का फायदा
जोश टंग ने (5/45 और 2/44) मेलबर्न टेस्ट में कुल 7 विकेट झटके। उन्हें बॉलिंग रैंकिंग में 13 स्थान का फायदा हुआ। वे 573 रेटिंग अंकों के साथ 30वें नंबर पर पहुंच गए। इस मैच में इंग्लैंड को इस दौरे पर पहली जीत मिली। गस एटकिंसन ने नई गेंद से ट्रैविस हेड का अहम विकेट लिया। उन्होंने कुल तीन विकेट लिए और चार स्थान की छलांग लगाकर 698 अंकों के साथ संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर पहुंच गए। स्कॉट बोलैंड 2 स्थान की छलांग लगाकर 810 रेटिंग अंकों के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए। जोकि उनके करियर का बेस्ट स्थान है। ब्राइडन कार्से के 5 विकेट उन्हें बॉलर्स में छह पायदान ऊपर ले गए। वे 638 अंकों के साथ 23वें स्थान पर आ गए। उन्हें ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा मिला। कार्स 8वें स्थान (238 अंक) पर हैं। बैटर्स में हैरी ब्रूक नंबर-2 पर पहुंचे
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक टेस्ट बैटर्स में 3 स्थान ऊपर चढ़कर 846 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (811 अंक), ट्रैविस हेड (816 अंक) और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (816 अंक) को पीछे छोड़ दिया है। वे टॉप पोजिशन के लिए जो रूट (867 अंक) से पीछे हैं। ब्रूक ने मेलबर्न टेस्ट में 41 रन और नाबाद 18 रन की पारियां खेलकर इंग्लैंड की जीत तय की। वनडे बैटर्स के टॉप-10 में 4 भारतीय
वनडे बैटर्स की रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज शामिल हैं। इनमें रोहित शर्मा टॉप पर हैं। विराट कोहली दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कप्तान शुभमन गिल नंबर-5 और श्रेयस अय्यर 10वें स्थान पर हैं। ​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *