सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 5:30 बजे एक टैंकर ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा बहरी बाजार के बाइपास स्थित पाठक ढाबा के सामने हुआ। मृतक की पहचान विकास यादव के रूप में हुई। वह कुशियारी गांव का रहने वाला था। उसे गंभीर रूप में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां रात 8 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सीधी से सिंगरौली की ओर जा रहे टैंकर (MP 53 HA 2225) ने बाइक (MP 53 MM 1336) को टक्कर मारी थी। थाना प्रभारी राकेश सिंह बैस ने बताया कि टैंकर को थाने में जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।


