टैंकर में घुसी बाइक, युवक की मौत:बैतूल में बड़े वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया; एक महीने बाद होने वाली थी शादी

बैतूल के चिचोली में शादी की तैयारियों में जुटे एक युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। बैतूल से लौटते वक्त चिचोली-बैतूल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय गौरव उर्फ भोला भनारे की जान चली गई। गौरव की 19 फरवरी को शादी तय थी, लेकिन खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, मछली बेचने का व्यवसाय करने वाला गौरव भनारे पिता बनवारी भनारे निवासी सोनी मोहल्ला, चिचोली अपनी शादी की तैयारियों के सिलसिले में बैतूल गए हुए थे। डीजल टैंकर ने अचानक लगाया ब्रेक
लौटते समय चिचोली रोड पर मीरा पेट्रोल पंप के पास सामने चल रहे डीजल टैंकर (क्रमांक GJ-06-BY-3777) के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही गौरव की बाइक टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही गौरव की मौत हो गई। आज गौरव का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। टैंकर में एथेनॉल भरा हुआ था और वह इंदौर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर टैंकर को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार और पूरा मोहल्ला स्तब्ध है। जहां कुछ ही दिनों में घर में शहनाई बजनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *