छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और बलौदाबाजार के सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है। जहां 12वीं के छात्र अपनी फेयरवेल पार्टी में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। छात्रों ने पूरे टशन से स्कूल में टैक्टर, वैन और कार पर सवार होकर एंट्री ली। कोई खिड़की पर आधा लटका रहा तो कोई बोनट पर बैठा रहा। पहला मामला बलौदाबाजार जिले के छेछर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का है। दूसरा मामला बिलासपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्करा का है। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक छात्र ने ट्रैक्टर को रिवर्स कर धूल उड़ाते हुए खतरनाक स्टंटबाजी की और एक खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मारी। छात्रों के स्टंट की तस्वीरें देखिए इससे पहले बलौदाबाजार जिले से स्टंटबाजी के 2 और मामले सामने आ चुके है। पहला मामला कसडोल थाना क्षेत्र का था। जहां 12वीं के स्टूडेंट अपनी विदाई पार्टी में कार-बाइक से स्टंट करते हुए स्कूल पहुंचे थे। गाड़ियों का काफिला शहर में निकला, जिसमें 26 छात्र सवार थे। स्टंट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार की खिड़की पर स्टूडेंट आधे लटकते और फोटोग्राफी करते नजर आए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिग छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नाबालिग छात्रों के पैरेंट्स के खिलाफ FIR हुई थी।


