धमतरी| छग चेंबर ऑफ कामर्स के जिलाध्यक्ष कैलाश कुकरेजा ने बताया कि जीएसटी 2.0 की टैक्स कटौती का सीधा लाभ आम जनता को मिले, इसके लिए छग चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज धमतरी की टीम लगातार मानिटरिंग कर रही है। जिला उपाध्यक्ष प्रकाश थारवानी ने बताया कि छग चेंबर की धमतरी टीम लगातार व्यापारियों के सम्पर्क में है, ताकि टैक्स कटौती का लाभ जनता को मिल सके।


