टैक्स चोरी का मामला:तीन करोड़ की फर्जी बिलिंग में पर्चा दर्ज

भास्कर न्यूज|लुधियाना स्टेट जीएसटी विभाग ने फर्जी बिलिंग के मामलों में तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। इस बार, जीएसटी विभाग ने सुनील नाइटवेयर के मालिक सुनील कुमार के खिलाफ टैक्स चोरी का मामला थाना डिवीजन-4 में दर्ज कराया है। जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि जीएसटी अधिकारी दीपिका महाजन की शिकायत पर विभाग ने कार्रवाई की और सुनील कुमार पर करीब 3.16 करोड़ के नकली बिल तैयार कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामले में आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन-4 में जीएसटी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया है। हालांकि, इस समय आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और उसकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *