टैक्स जमा करने सुबह 8 बजे से खुलेगा काउंटर

भिलाई| बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर निगम भिलाई ने अपने करदाताओं को राहत देने के लिए नया फैसला लिया है। अब नगर निगम भिलाई टैक्स जमा करने वाले कैश काउंटर सुबह 10 बजे के बजाए सुबह 8 बजे ही शुरू कर दिए जाएंगे। ताकि जो करदाता टैक्स जमा करना चाहता है। वह सुबह 8 बजे से ही निगम पहुंच कर टैक्स जमा कर सकते है। छुट्टी के दिन भी संपत्ति कर, भू-भाटक, जलकर इत्यादि शुल्क जमा कर सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के संपत्तिकर जमा करने वालो को 6.25 प्रतिशत का छूट दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *