कोरबा| नगर निगम की ओर से 8 फरवरी की दोपहर 3 बजे टीपी नगर टैगोर उद्यान में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित है। इसमें टीपी नगर जोन और कोरबा जोन के वार्ड-9 में पेयजल व्यवस्था से जुड़े साढ़े 87 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी।


