टैलेंट सर्च में इशांत को मिला पांचवां स्थान

बोकारो | जीजीपीएस बोकारो के 9वीं के छात्र इशांत कौशल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन 2024-25 में राज्य स्तर पर पांचवां स्थान हासिल कर नाम रौशन किया है। उक्त आयोजन यूनिफाइड काउंसिल की ओर से किया गया था। गुरुवार को प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने इशांत को सम्मानित किया। कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है। अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि इशांत का यह प्रदर्शन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बोकारो और झारखंड के लिए गौरव का विषय है। सचिव एसपी सिंह ने भी छात्र की उपलब्धि पर बधाई दिया। इससे स्कूल में हर्ष का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *