टॉपर बच्चों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | सुकमा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षा परिणाम के पश्चात टॉपर छात्र कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव से मिलने पहुंचे। सुकमा जिले का नाम रोशन करने वाली प्रियंका मुचाकी ने कक्षा 10वीं में राज्य भर में 6 वां स्थान हासिल किया है। उनके साथ कक्षा 12वीं में सुकमा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा फलक सारा भी थीं। वे दोनों अपने अभिभावकों के साथ शुक्रवार को कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव से मिलने कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर ने दोनों छात्राओं को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने प्रियंका से पूछा कि क्या आपको उम्मीद थी कि आप मेरिट लिस्ट में आयेंगे और आप आगे क्या करना चाहती हैं। प्रियंका ने बताया कि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। उनकी गणित और विज्ञान विषय में रुचि है और वे आगे चलकर कलेक्टर बनना चाहती हैं। कलेक्टर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका सपना एक दिन जरूर पूरा होगा। कलेक्टर ने प्रियंका की इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता और गुरुजनों को बधाई दी। छिंदगढ़ ब्लाक के छोटे से गांव गंजेनार की रहने वाली प्रियंका के पिता रोजगार सहायक हैं। उनकी माता गंगी मुचाकी और पिता जोगा राम बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न हैं। 12वीं टॉपर सारा अली के पिता समाज सेवी फारुख अली एवं उनके स्कूल के प्राचार्य व शिक्षक सभी को कलेक्टर ने शुभकामना एवं बधाई दी। मुलाकात के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मांडवी, जिला परियोजना समन्वयक आशीष राम साथ थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *