जमशेदपुर |गर्मी के मौसम को देखते हुए टॉय बैंक में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि तेज धूप और लू से कैसे बचा जाए और खुद को हाइड्रेटेड कैसे रखा जाए, इसकी जानकारी दी जा रही है। बच्चों को खूब पानी पीने, ताजे फल खाने और धूप में बाहर निकलने से बचने जैसी जरूरी बातें समझाई गईं। टॉय बैंक की संचालिका कुसुम अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की सेहत और विकास दोनों ही जरूरी हैं। ऐसे प्रयास उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक छोटा कदम हैं।


