टोंक में अब गर्मी का होने लगा एहसास:सुबह छाये बादल, धूप में तेजी होने से बढ़ने लगा तापमान

टोंक जिले में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी सर्दी का असर कम रहा। सुबह से ही सर्द हवा का असर मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कम रहा। इसके चलते फिर से मौसम में ठंड का असर कम रहा। सुबह हल्के बादल छाये दिखाई दिए।
सुबह करीब 10 बजे से धूप में तेजी आई। इसके चलते गर्मी बढ़ती गई। इससे अधिकतम तापमान भी मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ा नहीं।
ऐसे में लोग एक बार फिर दूसरे दिन भी उनी कपड़े कम पहने दिखाई दिए। इस बदलते मौसम के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कम-ज्यादा हो रहा है। अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान बढ़ा नहीं। बीते 24 घंटे की तरह 18 डिग्री सेल्सियस रहा । ज्ञात रहे कि जिले में सप्ताह भर पहले कई जगह बादल छाये और कुछ जगह बारिश भी हुई। इससे सर्द हवा चली हैं। इसके चलते तापमान भी एक ही दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। उसके बाद मौसम हर एक दो दिन में बदल रहा है। अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान आए दिन बदल रहा है। सोमवार को धूप में तेजी रही, इससे सर्दी का असर कम हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को 29 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *