टोंक में जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण हिस्सों में मंगलवार को दूसरे दिन भी सुबह से गलन बरकरार है। शीतलहर चल रही है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा। इसके चलते लोग परेशान रहे। कई जगह अलाव भी तापते नजर आए। वहीं सुबह के समय जरूरी कार्य से बाहर निकले दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। उन्हे दूजणी छूटी।
हालांकि कई जगह हल्के बादल भी छाये हुए है, जिससे आज मावठ होने के आसार है।
उधर दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान 12 रहा ,जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। ज्ञात रहे कि इस साल करीब एक माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है, लेकिन दो दिन से मौसम में गलन बढ़ी हुई है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही हैं। लोग सुबह के समय जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आ-जा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक भी सूर्य के ठीक से दर्शन नहीं हो रहे है। अभी भी बादल छाये होने से लोग कड़क धूप के लिए तरस रहे है। इसके चलते लोग सर्दी से बचाव करते दिख रहे है। कई जगह अलाव जलाते लोग दिख रहे है। आज मावठ होने के आसार
आसमान में बादल छाये हुए है। इसके चलते कई जगह हल्की बूंदाबांदी या फिर मावठ होने के आसार बने है। सोमवार रात भी कुछ जगह बूंदाबांदी हुई थी। इस समय बारिश हो जाए तो किसानों को काफी बचत होगी।


